नागपुर ब्यूरो: महाराष्ट्र के पुलिस अधिकारियों के गुरुवार को तबादले हुए। धुले के पुलिस अधीक्षक चिन्मय पंडित नागपुर के डीसीपी होंगे। वे इससे पूर्व भी नागपुर में सेवाएं दे चुके हैं। नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक राकेश ओला को नागपुर एसीबी के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Photo: Umesh Varma Moonlight Dharampeth Nagpur
गड़चिरोली के अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कलवानिया नागपुर के डीसीपी होंगे। विशेष कृति दल, अपराध शाखा, मुंबई शहर के डीसीपी श्रीकांत परोपकारी को नागपुर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का प्राचार्य बनाया गया है। राज्य गुप्तवार्ता विभाग, मुंबई के उपायुक्त विजय नगर को नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक की कमान सौंपी गई है।
इसके अलावा नागपुर परिमंडल 2 की दबंग डीसीपी विनीता साहू को राज्य रिजर्व पुलिस बल, गुट 7, दौंड, पुणे का समादेशक बनाया गया है। नागपुर परिमंडल 5 के डीसीपी निलोत्पल मुंबई शहर के डीसीपी होंगे। राज्य रिजर्व पुलिस बल, गुट 13, नागपुर के समादेशक पवन बांसोड़ को औरंगाबाद ग्रामीण के अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।