Home राजकारण Maharashtra | कानून की लडाई कानून से लड़े, सोमैया को एक पत्थर...

Maharashtra | कानून की लडाई कानून से लड़े, सोमैया को एक पत्थर मारा तो महंगा पड़ेगा

705

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांतदादा पाटील का हसन मुश्रिफ को ईशारा

मुंबई ब्यूरो : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया द्वारा किए गए आरोपों पर उत्तर दे और कानून की लडाई कानून से लड़े। किरीट सोमैया को यदि आपके एक कार्यकर्ता ने पत्थर मारा तो महंगा पड़ेगा, ऐसा ईशारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटील ने सोमवार को ग्रामविकास मंत्री हसन मुश्रिफ को दिया।

वे पुणे में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता ग्रामविकास मंत्री हसन मुश्रिफ के संबंध में किरीट सोमैया द्वारा किए गए आरोपों पर मुश्रिफ को उत्तर देना चाहिए और कानून की लड़ाई कानून से लड़नी चाहिए । वे चप्पलों से न लड़े। कारखाने में 98 करोड़ रुपये जिस कंपनी से आए वह कंपनी कहा है और कोलकाता की कंपनियों ने सीधे कोल्हापुर जिले में निवेश कैसे किया इस पर बोले। मुश्रिफ ने किरीट सोमैया पर किये गए आरोप पर अभी तक उत्तर नही दिया। दूसरे आरोप के संबंध में मूल विषय पर बोले। जल्द ही तीसरा आरोप लगने वाला है।

उन्होंने कहा कि, किरीट सोमैया कोल्हापुर जिले में मुश्रिफ के आर्थिक अव्यवहार के बारे में पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने आनेवाले थे लेकिन उन पर प्रतिबंध लगाया गया यह तानाशाही है। इस संबंध में न्यायालय की शरण में जाएंगे।

उन्होंने कहा कि, भाजपा के राडार पर केवल शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस है यह गलत आरोप है। जल्द ही कांग्रेस के दो बड़े नेताओं के प्रकरण बाहर निकाले जाएंगे। भाजपा के राडार पर केवल कोई पार्टी नही बल्कि भ्रष्टाचार, अन्याय और महिलाओं पर अत्याचार है।

भाजपा के ऑफर को मना किया इसलिए आरोप लग रहा है ऐसा हसन मुश्रिफ के कहने पर प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि मुश्रिफ को भाजपा ने कभी भी कोई ऑफर नही दिया।

भाजपा राज्यसभा का उपचुनाव लड़ेगी और पार्टी की ओर से मुंबई भाजपा के महासचिव संजय उपाध्याय उम्मीदवार होंगे। दिनांक 22 सितंबर के दिन सुबह 11 बजे उनके उम्मीदवारी का आवेदन दाखिल किया जाएगा । ऐसी जानकारी देते हुए चंद्रकांतदादा पाटील ने कहा कि इस दौरान वे स्वयं उपस्थित रहेंगे।