Home Maharashtra देवेंद्र फडणवीस | गुरुवार को करेंगे 8 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन...

देवेंद्र फडणवीस | गुरुवार को करेंगे 8 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन संवाद

616

सेवा समर्पण अभियान के अवसर पर होगा कार्यक्रम

मुंबई ब्युरो : पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा में विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस कल 7 अक्टूबर के दिन भारतीय जनता पार्टी के राज्य भर के शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ प्रमुख व बूथ समिति सदस्य के रूप में काम करने वाले लगभग 8 लाख कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन संपर्क स्थापित करने वाले है। भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके यह जानकारी दी।

श्री उपाध्ये ने पत्रक में कहा है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक रचना को अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया गया। इसके ही एक भाग के रूप में राज्य भर की बूथ समितियों और शक्ति केंद्र की रचना को पूरा किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से अभी समर्थ बूथ अभियान व सेवा समर्पण के अवसर पर राज्य भर में विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं।

इसी पृष्ठभूमि में श्री फडणवीस, शक्ति केंद्र व बूथ समिति प्रमुख के साथ ही बूथ समिति सदस्य के रूप में कार्यरत रहनेवाले पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने वाले हैं। पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम की समीक्षा भी श्री फडणवीस इस दौरान करने वाले हैं।

किसी राजनैतिक पार्टी के प्रमुख नेता द्वारा एक समय मे 8 लाख कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने का रिकॉर्ड इस संवाद माध्यम से बनने वाला है, ऐसा श्री उपाध्ये ने पत्रक में उल्लेख किया है।