Home National #40KiShakti | सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ प्रियंका गांधी का नारा #लड़की_हूँ_लड़_सकती_हूँ

#40KiShakti | सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ प्रियंका गांधी का नारा #लड़की_हूँ_लड़_सकती_हूँ

653

कांग्रेस ने अपना नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें लिखा है- “लड़की हूँ लड़ सकती हूँ”। कांग्रेस का ये स्लोगन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रियंका गाँधी ने यूपी चुनाव में कांग्रेस की ओर से 40 प्रतिशत सीटें महिलाओं को देने की बात की है। सोशल मीडिया यूजर्स #लड़की_हूँ_लड़_सकती_हूँ और #40KiShakti पर कमेंट कर रहे है।

लखनऊ के कांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार, 19 अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने देश एवं उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कांग्रेस ने अपना एक नया पोस्टर भी जारी किया। इस नये पोस्टर पर लिखा है- “लड़की हूँ लड़ सकती हूँ” (Ladki Hun Lad Sakti Hun)।

2017 के चुनाव में कांग्रेस ने 11 महिलाओं को दिया था टिकट

2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। तब कांग्रेस ने अपने कोटे के 114 सीटों में 11 महिलाओं को टिकट दिया था। भाजपा 384 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और 43 महिला उम्मीदवार उतारे थे। सपा ने 33 और बसपा 19 महिलाओं को टिकट दिया था।

कांग्रेस का यह नया पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही ट्रिटर पर #40KiShakti भी तेजी से ट्रेंड कर रहा है। कांग्रेस के इस नए थीम के बाद प्रियंका गांधी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। इन तस्वीरों में प्रियंका गांधी और देश की महिलाओं के बीच के लगाव को दिखाया जा रहा है।

इस दौरान प्रियंका गांधी को “प्रियंका दीदी” का भी दर्जा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रियंका गाँधी ने उत्तर प्रदेश चुनाव में 40 फीसदी सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारने का राजनीतिक दांव चल दिया है। कांग्रेस यूपी की 403 सीटों में से 161 सीटों पर कांग्रेस महिला कैंडिडेट उतारने जा रही है। इसे खासकर महिलाओ द्वारा बेहद सराहा जा रहा है।

टिकट के लिए महिलाओ से आवेदन मांगे

इस ऐलान के साथ ही प्रियंका यूपी की पोस्टर वुमन भी बन गई हैं। उन्होंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक नया नारा भी दिया है- ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’। ये नारा अब यूपी चुनाव का ट्रंप कार्ड बन सकता है। प्रियंका गांधी ने कहा कि इसके लिए हमने आवेदन पत्र मांगे हुए हैं, 15 नवंबर तक आवेदन खुला रहेगा। प्रियंका ने कहा कि मेरा बस चलता तो मैं 50 प्रतिशत टिकट दे देती। अगली बार हो भी सकता है कि ये नंबर बढ़ जाए। यूपी में आरक्षण बढ़ेगा तो देश में भी बढ़ेगा।

अभी लोकसभा में 78 महिला सांसद हैं

2019 आम चुनाव में 78 महिलाएं जीतकर संसद पहुंची हैं। लोकसभा में कुल 542 सदस्य हैं। इस लिहाज से संसद के कुल सदस्यों में महिलाओं का आंकड़ा महज 14 फीसदी है। इनमें से सबसे ज्यादा 11-11 सदस्य यूपी और बंगाल से हैं। पिछले आम चुनाव में देश भर में 724 महिलाओं ने चुनाव लड़ा। इसमें से 54 कांग्रेस से और 53 भाजपा से थीं। 1952 के बाद पहली बार 14% महिलाएं 17वीं लोकसभा में सांसद चुनी गई हैं।

#Nagpur_News | नागपुर के पारडी इलाके में निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरा