Home राजकारण #Nagpur | कांग्रेस कामगार सेल के विदर्भ कार्यालय का उद्घाटन

#Nagpur | कांग्रेस कामगार सेल के विदर्भ कार्यालय का उद्घाटन

नागपुर ब्यूरो : कांग्रेस कामगार सेल के विदर्भ कार्यालय का उद्घाटन इस रविवार, 20 मार्च को सीताबर्डी नागपुर में महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के हाथों किया गया. इस अवसर पर कामगार सेल के विदर्भ के अध्यक्ष लालसिंह ठाकुर, कामगार सेल के विदर्भ प्रभारी पुष्कर बोंडे, उमेश डांगे और अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे.

कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की प्रमुख उपस्थिति में कांग्रेस कामगार सेल के विदर्भ पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रदान की गई. नाना पटोले ने अपने मार्गदर्शन में कहा कि कांग्रेस कामगार सेल के पदाधिकारी कामगारों के प्रश्नो को पुरजोर तरीके से उठाने की कोशिश करें.

इस समय कार्यक्रम के लिए पधारे महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का पंकज सिंह ठाकुर ने स्वागत किया.