नागपुर ब्यूरो: भारत सरकार के सेमीनरी हिल्स स्थित भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण कार्यालय में अखिल भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण अनुसूचित जाती एवं अनुसूचित जनजाती कर्मचारी कल्याण संघठन के तत्वावधान में विश्वरत्न एवं भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 131 वां जन्म दिवस मुख्य अतिथी प्रोफेसर विकास जांबुळ्कर, राज्यशास्त्र विभाग, आर.टी. एम. नागपुर विद्यापीठ, नागपुर, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण कार्यालय के विभागप्रमुख हेमराज सुर्यवंशी तथा कर्मचारी कल्याण संघठन के अध्यक्ष मिलींद धकाते तथा समस्त कार्यालय के कर्मचारीयों ने माल्यार्पण कर मनाया |
प्रोफेसर विकास जांबुळ्कर ने सम्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की बताई विचारधारा हम सभी भारतीयों को अपनाना बहुत जरुरी है | कई देशों के संविधान 18 से 20 बार बदल चुके हैं और वहां की सरकारे अस्थीर हैं लेकिन भारत का संविधान बडा ही लौचिक, प्रजातंत्र और साथ में सारे दुनिया से अलग बनाया गया है जिसमें स्वतंत्रता, न्याय, बंधुत्व, बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय और सर्वधर्म समभाव का उल्लेख है |
यदि हम सभी देश के नागरीक जो सत्य पर चले तथा बैमानी न करके लोकतन्त्र पर चलते है तो भारत देश अच्छा रहेगा वरना अन्य देश जैसा राष्ट्र होने में समय नहीं लग सकता | विशेष अतिथी सुर्यवंशी, विभागप्रमुख, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण कार्यालय ने भी अपने विचारों से कर्मचारियों को अवगत कराये तथा अंत में संगठन एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष मिलींद धकाते ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि डॉ. आंबेडकर बहुत बडे विचारवंत, सर्व गुण समपन्न और विविध विषयों के ज्ञाता एवं बुद्धीवान व्यक्ती थे |
कार्यक्रम का संचालन किर्तीबाला भैसारे ने किया | कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संगठन के सचिव किशोर भगत, अमन सोनट्क्के, राजेश गोड्घाटे, डॉ.राजेंद्र गेडाम, रुपेश शंभरकर, मनोज शेंडे, मानके, सुनिल सोमकुवर तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने तन मन और धन से सहयोग किया|