Home Nagpur नागपुर मेट्रो के स्टेशनों की खूबसूरती में दीपावली की लाइटिंग से लगे...

नागपुर मेट्रो के स्टेशनों की खूबसूरती में दीपावली की लाइटिंग से लगे चार चांद

491

 

नागपुर ब्यूरो : महा मेट्रो नागपुर ने हमेशा अपने स्टेशनों के निर्माण से लेकर अन्य कार्यों के जरीये भारतीय त्योहार और संस्कृति को उजागर किया है। इस साल भी दीपोत्सव के मौके पर मेट्रो स्टेशनों को रंग-बिरंगी तरीके से सजाया गया है.

यह शहर के नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गए है। उल्लेखणीय है कि नागपुर मेट्रो ने बनाएं हुए शहर के सभी मेट्रो स्टेशन यहां आने वाले लोगों को अपनी खूबसूरती और बनावट की वजह से बेहद पसंद आते हैं।

नागपुर में स्थित इन मेट्रो स्टेशनों की खूबसूरती में दीपावली की इस खूबसूरत लाइटिंग से चार चांद लग गए है।

उल्लेखनीय है कि दीपों के पर्व दीपावली के मौके पर नागपुर मेट्रो ने अपने स्टेशन और ट्रेनों के भीतर आकर्षक रंगोली भी बनाई है। मेट्रो से सफर करने वाले ज्यादातर यात्री इस रंगोली को निहारते हुए दिखाई दे रहे हैं।