Home Maharashtra Politics | औरंगाबाद में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा को बताया भावी...

Politics | औरंगाबाद में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा को बताया भावी सहयोगी

723

पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोले- नामुमकिन कुछ भी नहीं

औरंगाबाद ब्यूरो : महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच फिर से नजदीकियां बढ़ने लगी हैं। औरंगाबाद में आयोजित किये गए एक कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और रेल राज्य मंत्री राव साहेब दानवे की ओर देखते हुए उन्हें अपना पूर्व और भावी सहयोगी बताया। इसके जवाब में मंत्री रावसाहब दानवे ने कहा कि शिवसेना और भाजपा के साथ आने से मतदाता खुश होंगे। दोनों नेताओं के इस बयान के बाद राज्य में सियासी हलचल फिर शुरू हो गई है।

बता दें कि 30 साल तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद शिवसेना और भाजपा साल 2019 में एक-दूसरे से अलग हो गई थीं। मुख्यमंत्री ठाकरे के इस बयान के बाद शिवसेना नेता और राजस्व मंत्री अब्दुल सत्तार ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अगले तीन साल तक मुख्यमंत्री रहेंगे तो हम गठबंधन के लिए तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा कि दोनों पार्टियां एक साथ आती हैं तो केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर तालमेल हो सकेगा। दोनों ही पार्टियां हिंदुत्ववादी विचारधारा की हैं।

राजनीति में कुछ भी हो सकता है : फडणवीस

मुख्यमंत्री ठाकरे के इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘उनकी शुभकामनाएं… अच्छी बात है। राजनीति में कभी भी कुछ भी हो सकता है। हालांकि भाजपा की भूमिका बहुत स्पष्ट है। हम सत्ता की ओर नहीं देख रहे हैं। हम एक सक्षम विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं।’