Home International Gandhi Jayanti 2021 | यहां जानें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन से...

Gandhi Jayanti 2021 | यहां जानें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

665

हर वर्ष देश में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। यह बात सही है कि गांधी जी भारत की आजादी की लड़ाई में 1915 से सक्रिय हुए। और आजादी की जंग उसके कई दशकों पहले से चल रही थी। लेकिन गांधी जी की एंट्री ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में जबरदस्त जान फूंकी। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी की भूमिका ने भारतीय समाज और राष्ट्रीयता को नए सिरे से गढ़ने में मदद की। उनकी अहिंसक नीतियों और नैतिक आधारों ने और अधिक लोगों को आंदोलन से जोड़ा। उन्होंने सभी धर्मों को एकसमान मानने, सभी भाषाओं का सम्मान करने, पुरुषों और महिलाओं को बराबर का दर्जा देने और दलितों-गैर दलितों के बीच की युगों से चली आ रही खाई को पाटने पर जोर दिया था।

2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में जन्मे महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के दम पर अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया। उन्हीं के विचारों के सम्मान में 2 अक्टूबर को हर साल अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की तरह इस दिन को राष्ट्रीय पर्व का दर्जा दिया गया है।

यहां पढ़ें गांधी जी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य-
  • – स्कूल में गांधी जी अंग्रेजी में अच्छे विद्यार्थी थे, जबकि गणित में औसत व भूगोल में कमजोर छात्र थे।
  • – महान आविष्कारक अल्बर्ट आइंस्टीन बापू से खासे प्रभावित थे। आइंस्टीन ने कहा था कि लोगों को यकीन नहीं होगा कि कभी ऐसा इंसान भी इस धरती पर आया था।
  • – वह कभी अमेरिका नहीं गए और न ही कभी प्लेन में बैठे।
  • – उन्हें अपनी फोटो खिचंवाना बिल्कुल पसंद नहीं था।
  • – जब वकालत करने लगे तो वह अपना पहला केस हार गए थे।
  • – वह अपने नकली दांत अपनी धोती में बांध कर रखा करते थे। केवल खाना खाते वक्त ही इनको लगाया करते थे।
  • – वह अपना जन्मदिन कभी नहीं मनाते थे। उस दिन वह अक्सर कुछ समय के लिए मौन व्रत धारण कर लेते थे, चरखा चलाते थे।