Home हिंदी 69 साल बाद एयर इंडिया की नई उड़ान : 7 दशक बाद...

69 साल बाद एयर इंडिया की नई उड़ान : 7 दशक बाद फिर टाटा का हिस्सा बनी

585

27 जनवरी 2022 को टाटा संस ने आधिकारिक तौर पर एअर इंडिया को टेकओवर कर लिया। इसके बाद टाटा देश की दूसरी बड़ी एअरलाइन बन गई है। 69 सालों के बाद एअर इंडिया की घर वापसी हुई है। ऐसे में जब आज एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI 665 ने दिल्ली से मुंबई की उड़ान भरी तो फ्लाइट के कैप्टन ने सभी पैसेंजर्स का स्वागत किया।

एअर इंडिया की फ्लाइट में ये सुविधाएं दी जा सकती हैं

  • कुछ उड़ानों में पैसेंजर्स को बेहतर मेन्यू ऑफर किया जाएगा
  • दिल्ली-मुंबई, मुंबई-अबू धाबी की फ्लाइट पर शानदार भोजन मेन्यू होगा
  • उड़ानों में टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का विशेष रिकॉर्डेड संदेश सुनाया जाएगा
  • फ्लाइट में होने वाली घोषणाओं में बदलाव, केबिन क्रू की नई एसओपी तैयार होगी
  • शुरुआती फोकस ग्राहक एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर होगा
  • एअरलाइन की लेट लतीफी में सुधार किया जाएगा

एअर इंडिया के हैंडओवर से पहले टाटा संस के चेयरमैन PM नरेंद्र मोदी से मिले। चंद्रशेखरन ने एक चिट्‌ठी लिखी जिसमें कहा कि एअर इंडिया की जिस दिन से टाटा को दिए जाने की घोषणा हुई है, ‘घरवापसी’ यह शब्द सभी की जुबान पर था। हम एअर इंडिया का टाटा परिवार में आने पर स्वागत करते हैं। हमारी पहली फ्लाइट एअर इंडिया ही थी जिसमें मैंने दिसंबर 1986 में यात्रा की थी। मैं उस दिन को कभी नहीं भूल सकता। पर अब समय आगे देखने का आ गया है। मैं अपने परिवार में आपका स्वागत करते हुए टाटा ग्रुप की तरफ से यह चिट्‌ठी लिख रहा हूं। आज एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। पूरा देश हमारी ओर देख रहा है।