- – सीताबर्डी इंटरचेंज पर 800 वर्ग फुट में बनी रंगोली आकर्षण का केंद्र
- – दीपावली के अवसर पर नागपुर मेट्रो की यात्रियों के लिए खास भेट
- – महा मेट्रो नागपुर की ओर से रविवार, 23 अक्टूबर को जीरो माइल फ्रीडम पार्क मेट्रो स्टेशन पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
नागपुर ब्यूरो : दीपावली के रूप में हर जगह रोशनी का त्योहार मनाया जाता है। नागपुर मेट्रो ने भी त्योहार के स्वागत के लिए कमर कसी है. इस स्वागत की एक झलक मेट्रो स्टेशन से लेकर मेट्रो ट्रेनों तक में देख सकते हैं। मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को इस त्योहार को मनाने का एहसास हो इसी भावना के साथ यह सजावट कि गयी है।
इस उत्सव की तैयारियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा महा मेट्रो नागपुर के सीताबर्डी इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन पर तयार कि गयी भव्य रंगोली है। लगभग 800 वर्ग फीट में फैली इस रंगोली को बनाने में 6 महिलाओं की टीम को 5 घंटे का समय लगा। इस रंगोली को बनाने में करीब 20 किलो 12 तरह के अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल किया गया है। इस रंगोली को बनते हुए और बनने के बाद स्टेशन उसे देखने पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। दीपावली में शुभ प्रतीकों को तथा दियो को रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित किया जाता है। इसके साथ ‘शुभ दिवाली’ की शुभकामनाएं भी दी गई हैं।
इस बड़ी रंगोली के अलावा, महा मेट्रो के कर्मचारियों ने विभिन्न स्टेशनों पर अलग-अलग प्रकार की रंगोली भी बनाई हैं। सीताबर्डी इंटरचेंज के साथ-साथ अन्य स्टेशनों पर बनी रंगोली नागपुर वासियों को दिवाली का अहसास करा रही है। गौरतलब है कि इसके अलावा महा मेट्रो ने कल (रविवार-23 अक्टूबर) नागपुर वासियों के लिए जीरो माइल फ्रीडम पार्क मेट्रो स्टेशन पर रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया है। प्रतियोगिता सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच होगी और इस प्रतियोगिता में जो हिस्सा लेना चाहते हैं वे जीरो माइल मेट्रो स्टेशन पर निश्चित समय पर पहुंचे।
इस प्रतियोगिता में प्रथम 5 विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। रंगोली कि तरह दिवाली फराल भी इस त्योहार का एक अभिन्न अंग है। नागपुर वासियों की सुविधा के लिए इस संबंध में महा मेट्रो ने आयोजन किया हैं।
इसके साथ-साथ दिवाळी संबंधित वस्तुओं कि बिक्री भी कि जा रही है। इसलिए मेट्रो से यात्रा करते समय, रंगोली देखते हुए नागपुर के लोग दिवाली कि खरीदारी भी कर सकते हैं। महा मेट्रो द्वारा नागपुरवसियो के लिये आयोजित इन विभिन्न गतिविधियों का लाभ उठाने की अपील की है।
Interview | पुन्हा भाजपने मला संधी दिली तर समाजकार्यासाठी त्या संधीचे सोने करेन