Home हिंदी बलात्कारियों को मृत्युदंड की सजा देने की गुहार

बलात्कारियों को मृत्युदंड की सजा देने की गुहार

900

जमाअत ए इस्लामी हिंद की महिला शहर अध्यक्ष डॉ. सबीहा की मांग

नागपुर ब्यूरो : महिलाओं के खिलाफ बढ़ते शोषण के मामलों में सख्त सजा का नहीं होना बड़ा कारन बनता जा रहा है. बढ़ते बलात्कार के मामलों को ख़त्म करने के लिए आरोपियों को मृत्युदंड की सजा देने की मांग जमाअत -ए -इस्लामी हिंद नागपुर की महिला विभाग की शहर अध्यक्ष डॉ. सबीहा खान ने की है. उन्होंने नागपुर के जिलाधिकारी से मिलकर अपनी ये मांग रखी.

डॉ. सबीहा खान ने कहा है कि भारत में बढ़ते बलात्कार के मामले हम सभी को विचलित करते है. लेकिन ऐसे बलात्कारियो को जबतक कड़ी सजा नहीं दी जाएगी तब तक इस तरह की घटनाओ में कमी आने के बारे में हम सोच नहीं सकते. उन्होंने मांग की है कि हाथरस के हत्याकांड में लिप्त प्रत्येक बलात्कारी को भी पत्थर मारने और मृत्युदंड की सजा दी जाए.


रीडर्स आप आत्मनिर्भर खबर डॉट कॉम को ट्वीटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फॉलो कर रहे हैं ना? …. अबतक ज्वाइन नहीं किया है तो अभी क्लीक कीजिये (ट्वीटर- @aatmnirbharkha1), (इंस्टाग्राम- @aatmnirbharkhabar2020), (फेसबुक- @aatmnirbharkhabar2020और पाते रहिये हमारे अपडेट्स.