मुंबई ब्यूरो: नया साल 2021 बस शुरू होने में ही है. इस साल बैंकों में कब-कब अवकाश रहेगा, इसकी सारी तारीखें हम आपको बताने जा रहे हैं. रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया यानी आरबीआई ने बैंकों के अवकाश की लिस्ट जारी कर दी है. देश के बैंक राष्ट्रीय अवकाश के साथ-साथ सरकारी अवकाश पर बंद रहेंगे. उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक की गाइडलाइन्स के मुताबिक देश के बैंक रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. इसके अलावा देश के कई क्षेत्रों में स्थानीय त्यौहारों के अवसर पर बैंक बंद रहते हैं. अपने वित्तीय कामकाज को देखते हुए हमारे लिए यह जानना बहुत जरूरी होता है कि बैंक कब बंद रहेंगे और कब खुले रहेंगे. इसके हिसाब से हम अपनी योजना बना सकते हैं. नए साल में कौन-कौनसे दिन बैंक बंद रहेंगे, इसकी सभी तारीखें हम आपको बताने जा रहे हैं.
जनवरी 2021
1 जनवरी, शुक्रवार- नए साल का दिन
2 जनवरी, शनिवार- नए साल की छुट्टी
9 जनवरी, दूसरा शनिवार
11 जनवरी, सोमवार- मिशनरी दिवस
14 जनवरी, गुरुवार- मकर संक्रांति और पोंगल
23 जनवरी, चौथा शनिवार
26 जनवरी, मंगलवार- गणतंत्र दिवस
फरवरी 2021
13 फरवरी, दूसरा शनिवार
16 फरवरी, मंगलवार- वसंत पंचमी
27 फरवरी, चौथा शनिवार- गुरु रविदास जयंती
मार्च 2021
11 मार्च, गुरुवार- महा शिवरात्रि
13 मार्च, दूसरा शनिवार
27 मार्च, चौथा शनिवार
29 मार्च, सोमवार- होली
अप्रैल 2021
2 अप्रैल, शुक्रवार- गुड फ्राइडे
8 अप्रैल, गुरुवार- बुद्ध पूर्णिमा
10 अप्रैल, दूसरा शनिवार
14 अप्रैल, गुरुवार- बैसाखी और डॉ. आंबेडकर जयंती
21 अप्रैल, बुधवार- राम नवमी
24 अप्रैल, चौथा शनिवार
25 अप्रैल, रविवार- महावीर जयंती
मई 2021
1 मई, शनिवार- मई दिवस
8 मई, दूसरा शनिवार
12 मई, बुधवार- ईद-उल-फितर
22 मई, चौथा शनिवार
जून 2021
12 जून, दूसरा शनिवार
26 जून, चौथा शनिवार
जुलाई 2021
10 जुलाई, दूसरा शनिवार
20 जुलाई, मंगलवार- बकरीद / ईद-अल-अजहा
24 जुलाई, चौथा शनिवार
अगस्त 2021
10 अगस्त, मंगलवार- मुहर्रम
14 अगस्त, दूसरा शनिवार
15 अगस्त, रविवार- स्वतंत्रता दिवस
22 अगस्त, रविवार- रक्षा बंधन
28 अगस्त, चौथा शनिवार
30 अगस्त, सोमवार- जन्माष्टमी
सितंबर 2021
10 सितंबर, शुक्रवार- गणेश चतुर्थी
11 सितंबर, दूसरा शनिवार
25 सितंबर, चौथा शनिवार
अक्तूबर 2021
2 अक्तूबर, शनिवार- गांधी जयंती
9 अक्तूबर, दूसरा शनिवार
13 अक्तूबर, बुधवार- महा अष्टमी
14 अक्तूबर, गुरुवार- महा नवमी
15 अक्तूबर, शुक्रवार- दशहरा
18 अक्तूबर, सोमवार- ईद मिलादुन्नबी
23 अक्तूबर, चौथा शनिवार
नवंबर 2021
4 नवंबर, गुरुवार- दिवाली
6 नवंबर, शनिवार- भाई दूज
13 नवंबर, दूसरा शनिवार
15 नवंबर, सोमवार- दीपावली अवकाश
19 नवंबर, शुक्रवार- गुरु नानक जयंती
27 नवंबर, चौथा शनिवार
दिसंबर 2021
11 दिसंबर, दूसरा शनिवार
25 दिसंबर, चौथा शनिवार- क्रिसमस डे